फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषपुर में वोट न देने पर दलितो को पीटा

Tue, 03 Nov 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में वोट नहीं देने पर संतोषपुर गांव के दलित परिवार की महिलाओं से अभद्रता की गई। इसका विरोध करने पर परिवार के लोगों की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। यह आरोप जिला पंचायत के वार्ड 14 के पराजित प्रत्याशी सपा नेता किरणपाल उर्फ बिल्लू के परिजनों पर लगा है। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


संतोषपुर गांव निवासी दलित महेश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपने मकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के नशे में धुत तीन-चार लोग हाथों में लाठी-डंडे और तमंचे लेकर घर में घुस आए और गालीगलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

आरोप है कि बिल्लू को वोट नहीं देने पर परिवार की महिलाओं से अभद्रता की गई। बचाव में आने पर उसकी और उसके भाई कमल, पड़ोस के छात्र अरुण और उसके पिता संजय की पिटाई की गई। आरोप है कि उसके हाथ की हड्डी और कमल के दांत तोड़ दिए। धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद तमंचे लहराते हुए आरोपी फरार हो गए। घटना से पीड़ित लोग काफी भयभीत हो गए। इसी वार्ड के पराजित प्रत्याशी राजू पहलवान पीड़ितों को लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने घटना की कोतवाली पर शिकायत की। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पराजित प्रत्याशी किरणपाल उर्फ बिल्लू का कहना है कि किसी के साथी कोई मारपीट नहीं की गई है। राजनीति के कारण कुछ लोग बेवजह तूल दे रहे हैं। मारपीट करने का आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें