रेवाड़ी। गांव भोतवास अहीर में मंगलवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। रामपुरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव भोतवास भोंदू निवासी 35 वर्षीय विजय पाल ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतक के जहर खाने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। परिजनों भी कोई वजह नहीं बता रहे हैं।