फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले घूम रहे दुष्कर्म के आरोपी, गांव में तनाव के हालात

Tue, 29 Sep 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की विशेष समुदाय की महिला से गैंगरेप करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तो हो गई, लेकिन पुलिस 28 घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर. इस घटना से गांव में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


महिला रविवार शाम को खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। गांव के लोगों ने उस पर केस में समझौते का दबाव बनाया था। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पता चलते ही महिला के पक्ष में पड़ोसी गांव के लोग भी आ गए थे।

 घटना से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सभी लोगों ने देर रात थाने पर  पहुंचकर शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी विकास और संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान दर्ज हो गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें