फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Wed, 02 Aug 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरा गांव के दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी आदेश मवी कलां गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस को देखते ही आदेश और उसके साथियों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आदेश के पैर में गोली लगी। आदेश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए।  देर रात तक पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


 28 जुलाई को पुरा गांव में बबीता और उसकी मां मेरठ के करनावल निवासी कृष्णा की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड में बबीता का देवर आदेश और अन्य लोगों को  नामजद कराया था।

सीओ संजीव सुमन के नेतृत्व में पुलिस कई दिन से गिरफ्तारी के लिए जंगल की खाक छान रही थी। मंगलवार की रात में करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली एक नलकूप पर आदेश साथियों के साथ बैठा है। सीओ के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने मवी कलां के जंगल को घेर लिया। पुलिस के ललकारने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। सीओ ने बताया एक खेत में आदेश को पकड़ लिया, उसके पैर में गोली लगी थी। अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। घायल आदेश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इमरजेंसी के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। 

भाई की हत्या का भी आरोपी 
पुलिस की गोली से घायल हुए आदेश पर पिछले वर्ष अपने भाई धीरज की हत्या करने का भी आरोप है। भाई की हत्या के अलावा अब उस पर अपनी भाभी बबीता और उसकी मां कृष्णा की भी हत्या का आरोप है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें