फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु से सास को मारपीट कर घर से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बहू ने अपनी सास को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। नई बस्ती की रहने वाली रीता पत्नी नरेश शर्मा ने तहरीर में बताया कि उसकी बहू आए दिन उसके साथ मारपीट करती रहती है। कभी खाना मांगने पर तो कभी बर्तन साफ न करने पर। गत रात्रि भी बहू ने बर्तन साफ करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर बहू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर योगेंद्र पुत्र किरणपाल निवासी चरण सिंह बिहार कॉलोनी ने तहरीर में बताया कि कॉलोनी के एक व्यक्ति पर उसके 70 हजार रुपये बकाया हैं। वापस मांगने पर वह गाली-गलौच करता है। रविवार की सुबह जब उसने उक्त व्यक्ति से रुपये मांगे तो उसकी पत्नी ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें