फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर घेर कर युवक को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास युवक के साथ 5-6 लोगों ने मारपीट की। उसने तहरीर दी। पुलिस ने युवक का मेडिकल प्रशिक्षण कराकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
सिसाना गांव निवासी पवन चौहान पुत्र ओमपाल सिंह ने बताया कि वह हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार को वह गांव से बागपत बाजार में सामान खरीदने आया। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास 5-6 लोगों ने घेर लिया तथा उसके साथ मारपीट की तथा कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि शराबियों ने पीड़ित से लूट का प्रयास किया तथा विरोध करने पर हथियार से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित का सीएचसी में मेडिकल प्रशिक्षण कराया। घायल ने तहरीर दी।। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि युवक के साथ मारपीट करने वाले सिसाना गांव के ही है, दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है, जिसकी जांच जारी है।
विज्ञापन


किसानों को मुआवजे दिलाने के लिए पत्र लिखा
बागपत। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता पूरन चंद ने एसडीएम बागपत को पत्र लिखकर अवगत कराया। 132 केवी बागपत हरसिया विद्युत लाइन का किसानों को मुआवजा देने के लिए न्यायालय ने आदेश दिया है। मुआवजा देने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। सांसद एवं विधायक निधि के कार्यों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों के द्वारा संबंधित जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क स्थापित कर विकास कार्य संपादित कराए जाने के निर्देश दिए। इसमें सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह, पीडी एमएल पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें