फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू और ईंट से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के नंगला जाफराबाद गांव में शराब पीकर गाली देने से मना करने पर दो भाई ने युवक पर हमला बोल दिया। आरोपी ने ईंट व चाकू से सिर में वार किए। इसमें युवक घायल हो गया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नंगला जाफराबाद गांव निवासी सूरज पुत्र भोपाल ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को बताया कि रविवार की शाम गांव के दो भाई शराब पीकर उसे गाली गलौच कर रहे थे। उसने गाली देने से मना किया तो उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। सिर में चाकू से कई वार किए। ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे सिंघावली अहीर थाने लेकर पहुंचे और तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित को थाने से भगा दिया। उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजन घायल को निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें