फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू धाम में दिनदहाड़े चला चाकू, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित-
विज्ञापन


दिनदहाड़े शेफ को
चाकू घोंपा, केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम में उस उक्त हंगामा हो गया जब दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गए शेफ मोहम्मद सलीम (28) पर आरोपी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पाकर पहुंचे पीसीआर जवानों ने घायल युवक को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ बाबू के खिलाफ आईपीसी 324 और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार आरोपी को जिला अदालत में पेश करेगी।
सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि बापूधाम में एक युवक को चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया है। बापूधाम पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए। सलीम ने बताया कि वह बापूधाम स्थित पकीजा होटल में शेफ है। सुबह करीब 11:15 बजे उसी के होटल में काम करने वाला युवक और बगल की दुकान का युवक नईम दोनों एक दूसरे से काफी देर से बहस कर रहे थे। विवाद तूल पकड़ता देखकर उसने वहां पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलीम ने आरोप लगाया कि इस बीच नईम अपनी मीट की दुकान से चाकू लेकर आया और उसके कूल्हे पर घोंप दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। हमला इतनी तेजी से किया कि चाकू के तीन टुकड़े हो गए। शोर के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें