बड़ौत। विजयनगर में मंगलवार की रात्रि में एक दिव्यांग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इस मामले में महिला के पति को हिरासत में ले लिया।
नाजरिन (34) पुत्री रफीक का निकाह विजयनगर निवासी सलीम पुत्र सत्तार के साथ हुआ । दोनों ही दिव्यांग हैं, मंगलवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में नजरीन की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस ने सलीम को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी संजीव ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, यदि जांच में मामला हत्या का पाया जाता है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी।