फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने महिला दुकानदार पर तमंचा ताना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नई बस्ती मुगलपुरा मोहल्ले में परचून की दुकान पर पांच रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने महिला दुकानदार पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाए जाने पर परिवार के लोगों ने युवक को तमंचे सहित पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इतना नहीं आरोपी युवक ने कोतवाली में पुलिस के सामने पीड़ित पक्ष के युवक को गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

नई बस्ती मुगलपुरा मोहल्ला निवासी इरशाद अली पुत्र जुम्मा ने बताया कि घर के नीचे उनकी परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार को दुकान पर उसका मां अफजरी बैठी हुई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक दुकान पर सामान लेने आया। आरोप है कि वह नशे में था। पांच रुपये को लेकर विवाद के बाद युवक ने तमंचा निकाल कर महिला दुकानदार पर तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर महिला के परिजन दुकान पर आए तो युवक ने तमंचे से आतंकित कर गोली मारने की धमकी दी। परिजनों ने युवक को तमंचे सहित दबोच लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को कोतवाली ले गई। इतना ही नहीं हवालात में बंद आरोपी ने पीड़ित पक्ष के युवक को पुलिस के सामने ही गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें