फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के दीपक वर्मा हत्याकांड में पुलिस तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में बृहस्पतिवार की रात में दीपक वर्मा पुत्र डॉ. अशोक कुमार की तीन युवकों ने 300 रुपये के लेनदेन को लेकर गोली मारकर हत्या की। इस मामले में डॉ. अशोक ने आशू, इंतजार निवासी टटीरी और रेलवे कर्मचारी सुनील निवासी मवी कलां के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है और गहनता से पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हत्या के मामले में किसी निर्दोष को जेल नहीं भेज जाएगा। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस को कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले है। हत्याकांड का जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कस्बे में दीपक हत्याकांड को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि उसकी हत्या में परिवार के ही ही किसी नजदीक व्यक्ति का हाथ है। तीनों युवकों से उसका दिन में झगड़ा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर रात में दीपक को गोली मार गई। इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस इस बिंदु पर भी जांच में जुटी हुई है। बहुत जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें