बड़ौत (बागपत)।
मैनावती अस्पताल में गाड़ी हटाने को लेकर चार युवकों ने हंगामा कर अस्पताल के कर्मियों सहित तीन लोगों के साथ मारपीट की। इससे गांधी रोड पर जाम लग गया। बाद मेें पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार है। इस संबंध में वरुण ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
सोमवार को मैनावती अस्पताल में वरुण पुत्र महेश बंसल की पत्नी को बच्चा हुआ और छुट्टी होने पर वह अस्पताल के सामने गाड़ी खड़ी कर जच्चा-बच्चा को बैठा रहा था, तभी चार युवक वहां पर आए और गाड़ी हटाने को कहा, तो कहा कि मरीज को बैठाया जा रहा है, गाड़ी हटा ली जाएगी, लेकिन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और उन्होंने वरूण, अक्षित और शेखर वर्मा के साथ मारपीट कर। इससे अस्पताल में बवाल हो गया। गांधी रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची तो मारपीट करने वाले युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तीन को दबोचा। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। बाद मेें पुलिस ने पकडे़ युवकों से अन्य युवक के संबंध में पूछताछ उसे भी थाने ले गए। इस संबंध मेें वरूण ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पकड़ गए युवकों मेें दीपक पुत्र संजीव निवासी सिरसली, अंकित पुत्र रकम सिंह खोब्बा पट्टी बावली, रविराज पुत्र सुक्रम पाल गांव खटाना और दीपक पुत्र देवेंद्र मानसरोवर कॉलोनी बड़ौत शामिल रहे।