बली गांव के प्रधान भोपाल सिंह के साथ हजारों रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। उसने ही प्रधान से लूट की योजना बनाई। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तीन मई को बली प्रधान भोपाल सिंह से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 66900 रुपये लुटे थे। इस मामले में पुलिस ने राहुल उर्फ काला और मनीष को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा। गैंग का लीडर कमल उर्फ बोधे पुत्र किरणी निवासी संतोषपुर फरार चल रहा था। पुलिस ने बुधवार को उसे राष्ट्र वंदना चौक से गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया उसने साथियों के साथ मिलकर प्रधान से लूट की । उसने ही पूरी योजना तैयार की। इंस्पेक्टर ने बताया कि बली प्रधान को 20 दिन पहले पता चला गया था कि संतोषपुर के युवकों ने उसके साथ लूट की , लेकिन प्रधान ने पुलिस को नहीं बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूट की धनराशि में से 15 सौ रुपये बरामद किए हैं।