फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों से धोखाधड़ी कर 18 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवी कलां गांव के एक व्यक्ति ने दुकान का फर्जी एग्रीमेंट कराकर दो लोगों से 18 लाख रुपये हड़प लिए। दोनों पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दुकान मालिक सहित तीन अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को गाधी गांव निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र गंगाचरण और गौरीपुर हबीबपुर गांव निवासी सुखपाल शर्मा पुत्र बंशी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन दोनों ने साझेदारी से मवी कलां गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से बागपत के गांधी बाजार में दुकान का 29 लाख रुपये में सौदा किया था। उन्होंने 28 मार्च को बागपत रजिस्ट्रार कार्यालय में दुकान का एग्रीमेंट रजिस्टर कराया और दुकान मालिक को आठ लाख नगदी और 10 लाख रुपये के चेक दिए। दुकान मालिक के साथ दुकान खरीदने के लिए जो एग्रीमेंट पंजीकृत हुआ था, उसका 10 अप्रैल को बैनामा पंजीकृत कराना तय हुआ था, लेकिन दुकान मालिक बैनामा करने नहीं पहुंचा। आरोप है कि दुकान मालिक ने जालसाजी से 18 लाख रुपये ठगे और दुकान का फर्जी बैनामा पुराना कस्बा निवासी एक महिला के नाम कर दिया। उन्होंने दुकान मालिक व अन्य तीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान संजीव शर्मा, अंकुर शर्मा, अरुण मित्तल, सुखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें