बागपत। मवी कलां गांव में विद्युत निगम की टीम ने छापामारी कर 20 ग्रामीणों को बिजली चोरी करते पकड़ा। छापेमारी की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में अवर अभियंता ने बागपत कोतवाली में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
33/11 केवीए बिजली खेकड़ा के अवर अभियंता मोहम्मद आसिफ ने टीम के साथ मवी कला गांव में छापामारी की। बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने 20 ग्रामीणों को रंगे हाथों बिजली चोरी करते पकड़ लिया। अवर अभियंता ने बताया कि गांव में बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद भी तारों पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। इस संबंध में उन्होंने हरिओम, संजय, पप्पू, रणवीर, विजय कुमार, राशिद, सुनील कुमार, ओपेंद्र, आश मोहम्मद, मौजुद्दीन, यामीन, इकबाल, साबिर, साबिर अली, मेहरद्दीन, जानू, बाबू, मंगते, इस्लाम, कमल के खिलाफ बिजली चोरी की धारा में मुकदमे दर्ज कराए हैं।