बागपत। बड़ौत क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक रिश्तेदार ने वारदात को अंजाम दिया। धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। उसने एसपी दफ्तर में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
महिला ने बताया कि उसकी बेटी का अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा है। शिकायत करने पर कोर्ट ने भरण पोषण के लिए खर्चा देने के आदेश दिए थे। आरोप है कि लड़की के ससुरा वाले खर्च नहीं दे रहे हैं। इसकी पुलिस से शिकायत की। इसी कारण आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि एक रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी दफ्तर में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अफसरों ने उसको मामले की जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
दूसरी तरफ बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ पड़ोस के युवक ने अभद्रता की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। इससे वहां पर हंगामा हो गया। जिम्मेदार लोगों ने महिला को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।