फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ व गाली देने के विरोध पर हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के एक मोहल्ले में युवती से छेड़छाड़ और गाली देने के विरोध करने पर परिवार पर हमला किया। इसमें चार सदस्य घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया पड़ोस के एक परिवार का युवक उसकी बेटी पर गलत नजर रखता है। आए दिन उस पर छींटाकशी करता है। कई बार आरोपी छेड़छाड़ कर चुका है। आरोपी के परिजनों को इससे अवगत कराया जा चुका है। इसी के चलते आरोपी उनसे रंजिश रखते है। आरोपी पक्ष के लोग गाली-गलोज कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इसमें वह स्वयं, उसका बेटा समेत चार सदस्य घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार हुआ। पीड़ितों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

खेड़की में दो भाइयों में झगड़ा, घायल
बागपत। खेड़की गांव में दो भाई राकेश और रमेश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। उनके बीच लाठी-डंडे चले। इससेे दोनों भाई घायल हो गए। पड़ोस के लोगों ने हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराया। घायलों का अस्पताल में उपचार हुआ। पीड़ितों ने कोतवाली में पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें