फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 9.50 लाख ठगे

Wed, 04 Jan 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली और हरियाणा की एक कंपनी के संचालकों ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर शहर के युवक से 9.50 लाख रुपये ठगे और उसे मलेशिया में ले जाकर जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी और फिरौती मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 न्यू राम नगर बड़ौत निवासी उर्मिला पत्नी पवन ने राष्ट्रपति को भेजे शिकायती पत्र में बताया उसके बेटे रोहित को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर नरेला दिल्ली और सोनीपत हरियाणा में खोली गई एक कंपनी के संचालकों ने 9.50 लाख रुपये ठगी कर ली और उसे मलेशिया में ले जाकर जान से मारने का षड्यंत्र किया, लेकिन वह बचकर आया और परिजनों को इसकी सूचना दी।

इस शिकायती पत्र में उन्होंने बताया रामपाल और सचिन ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम से मलेशिया, दुबई और नरेला में ऑफिस बनवाए हैं और वहां से ठगी करते हैं और काफी लोगों को उन्होंने नौकरी के नाम पर ठगा है। जब उन्होंने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और उन पर उल्टे 10 लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप भी लगा दिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस से मामले की पूरी जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्हांने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के पुलिस अधिकारियों, बागपत एसपी आदि को भी फैक्स भेजकर ठगी करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें