फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम हत्याकांड में पांच दिन बाद भी ठोस सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड स्थित हेवल्स शोरूम के कर्मचारी की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस को ठोस प्रमाण हाथ नहीं लगा है। इसे लेकर सीओ ने रविवार को कोतवाली के सभी दरोगाओं की बैठक लेकर हत्याकांड के खुलासे में जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को हेवल्स शोरूम बावली रोड पर कर्मचारी विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शोरूम मालिक प्रशांत ने अज्ञात में लूटपाट और विक्रम की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था, वहीं विक्रम के बडे भाई सत्यवीर ने प्रशांत सहित अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अलग-अलग दो रिपोर्ट होने पर पुलिस उलझी हुई है, लेकिन अभी किसी भी आधार से कोई ठोस प्रमाण हाथ नहीं लगे हैं। दर्जनों लोगों व शोरूम से जुडे़ कर्मचारियों से पुलिस ने काफी पूछताछ की, लेकिन प्रमाण हाथ नहीं लगा। सीओ रामानंद कुशवाहा ने रविवार को दरोगाओं की बैठक लेकर मामले के खुलासे के लिए जुटने के निर्देश दिए। सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सभी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। यदि कोई ठोस प्रमाण हाथ लगता है तो इसका खुलासा शीघ्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें