फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसली में खाना बनाते समय गैस लीक होने से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

सिरसली गांव में रसोई में खाना बनाते समय गैस लीक होने से आग लग गई। इससे रसोई में काम करने वाली महिला झुलस गई। परिजनों नेे महिला को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सिरसली गांव निवासी राजबीर सिंह की पत्नी सुरेश देवी (60 वर्ष) दोपहर को रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से आग फैल गई। आग महिला के कपड़ों में भी लग गई। इसके बाद वह रसोई से बाहर की तरफ भागने लगी। चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्यों ने किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान महिला बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें