बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के सिनौली गांव के पास बीस दिन पहले दिल्ली पुलिस के सिपाही को गोली मारकर घायल करने के मामले में कुख्यात योगेश भदौड़ा गैंग के सक्रिय सदस्य विकास बामनौली का नाम पुलिस विवेचना में सामने आया है। आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई। सोमवार को हरियाणा के रोहतक थाना पुलिस विकास को गिरफ्तार कर ले गई।
बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सिनौली गांव के पास 20 दिसंबर की रात में बाइक सवार युवकों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही अमरपाल निवासी छपरौली को गोली मारकर घायल किया। सिपाही के भाई प्रेमपाल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस विवेचना में कुख्यात योगेश भदौड़ा गैंग के सक्रिय सदस्य विकास निवासी बामनौली का नाम प्रकाश में आया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है, लेकिन इससे पहले सोमवार को हरियाणा के रोहतक थाना पुलिस विकास को गिरफ्तार कर ले गई। वह हरियाणा में हथियार सप्लाई करता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार किसी बात को लेकर आरोपी विकास दिल्ली पुलिस के सिपाही से रंजिश रखता था। सीसीटीवी फुटेज में भी उसकी तस्वीर कैद हुई । मोबाइल नंबर की लोकेशन भी मिली। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिपाही को गोली मारने में आरोपी विकास का नाम सामने आया है। पुलिस गहराई से जांच कर रही है। कई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है। पुलिस आरोपी से रोहतक जाकर पूछताछ करेगी।