फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरठल में पुलिस को दौड़ाया, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के किरठल गांव में मारपीट की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को एक घेर में बैठे युवकों ने दौड़ा लिया। युवकों ने कहा पुलिस गलत तरीके से पूछताछ कर रही थी। पुलिस पहले मौके से चली गई, कुछ देर बाद पुलिस की टीम दोबारा गांव पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लिया। एसओ ने इस तरह की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस की टीम किरठल गांव में पहुंची । मारपीट के एक मामले में एक घेर में बैठे युवकों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। युवकों ने कहा पुलिस का रवैया गलत था। इस बीच युवकों ने पुलिस को मौके से दौड़ा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस टीम दोबारा से गांव में मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। क्षेत्र में पुलिस पर हमले की सूचना फैल गई। एसओ रमाला नरेश कुमार ने कहा पुलिस को दौड़ाने या हमले की सूचना गलत है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। दोपहर के समय गांव में झगड़ा हुआ था। झगड़ा कर रहे दोनों युवकों को पुलिस थाने ले आई है। पुलिस पर हमले की बात सही नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें