फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पहल जो बचा सकती है आपकी संपति और जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बदलते दौर में सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा कवच की तरह काम कर रहे हैं। संपत्ति और घरों में होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अधिकतर वारदातों में सीसीटीवी का असर भी देखने को मिला है। एकाकी होते परिवारों में सीसीटीवी लगवाने की पहल जान और संपत्ति दोनों बचा सकती है। बाजारों में हर दुकान के अलावा अब घरों में भी लोग सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं। कम कीमत में नये नये तरीके के कैमरे बाजार में उपलब्ध हैं। वर्तमान समय में बाजार में हिडन कैमरे भी उपलब्ध हैं, इनसे लोगों को लाभ हुआ है। सीसीटीवी लगवाने की पहल बेहद सार्थक साबित हुई है।
विज्ञापन


बाजार में उपलब्ध सीसीटीवी
बागपत। शहर में सीसीटीवी लगाने का कार्य करने वाले पंकज उर्फ टोनू का कहना है कि लोगों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का क्रेज बेहद तेजी के साथ बढ़ा है। बाजार में एचडी कैमरे भी उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग मोबाइल और टीवी या कंप्यूटर से लिंक कराते हैं। इनकी कीमत 11 से 12 हजार रुपये के बीच हैं। इनमें 20 से 25 दिन तक का डाटा सुरक्षित रखा जा सकता है। फुल एचडी की कीमत करीब 17 हजार रुपये हैं। दूर की रेंज कवर करने के कैमरे भी बाजार में उपलब्ध हैं। कैमरों से करीब 20 मीटर तक कवरेज आसानी से की जा सकती है। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि सीसीटीवी घर या दुकान में लगाने के फायदे हैं। लोग इसका सदुपयोग अपनी सुरक्षा के लिए कर सकते हैं।

बाजार में 38 सौ रुपये का कैमरा भी उपलब्ध
बागपत। बाजार में एक सीसीटीवी सिर्फ 3800 रुपये का भी उपलब्ध है। इसमें चिप के माध्यम से डाटा सुरक्षित किया जाता है। अन्य कैमरों की अपेक्षा इसकी क्षमता कम होती है।
विज्ञापन


मोबाइल से कनेक्ट करें घर या दुकान
बागपत। सीसीटीवी को मोबाइल से कनेक्ट करने की तकनीक का चलन बढ़ रहा है। आप चाहे जहां भी रहे अपने घर या दुकान के सीसीटीवी के माध्यम से नजर रख सकते हैं। मोबाइल से कनेक्ट कर निगरानी की जा सकता है। वर्तमान समय में अधिकांश नौकरी पेशा लोग इस तरफ के कैमरे अपने घर में लगवा रहे हैं।

जब कैमरे में कैद हुआ चोर
बागपत। भजन विहार निवासी अनिल बताते हैं कि उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी लगवा रखा है। वह मोबाइल से कनेक्ट है। एक बार मकान के बाहर संदिग्ध युवक घूमते हुए कैमरे में कैद हुआ, पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया तो वह बाइक चोर निकला। इसके अलावा उनके मकान में सांप घुस आया था। सीसीटीवी की फुटेज देखने से ही यह जानकारी मिली की कि उनके मकान में सांप है। परिवार के सदस्यों को बाहर निकालकर सांप को घर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें