फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य से छींटाकशी,प्रबंधक पुत्र पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। क्षेत्र के एक कॉलेज की महिला प्रधानाचार्य से बदतमीजी और बदसलूकी करना प्रबंधक पुत्र को भारी पड़ गया। प्रधानाचार्य ने बृहस्पतिवार को औराई थाने में तहरीर देकर प्रबंधक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घूरने, मारपीट करने और छिनैती समेत कई धाराओं में के दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कभी प्रबंधकीय विवाद को लेकर सुर्खियों में रहने वाला कॉलेज प्रबंधक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से फिर चर्चा में आ गया है। प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रबंधक द्वारिका प्रसाद दूबे के बेटे विपिन दूबे ने सोशल मीडिया पर कई बार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी। साथ ही आमना-सामना होने पर छींटाकशी भी करता है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को दोपहर में अचानक उनके कक्ष में आरोपी पहुंचा और एमडीएम का प्रभार देने को कहा। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी और चेन छीन ली। कोतवाल प्रभारी सुनील दत्त दूबे ने बताया कि विपिन दूबे के खिलाफ घूरने, मारपीट, छिनैती, धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ रामकरन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें