फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालैनी पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा फांसी लगाकर मारने की कोशिश के मामले में बालैनी थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सोमवार से डीएम आवास के बाहर धूप में बैठकर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा गांव निवासी धनपाल सिंह पुत्र नाहर सिंह ने एसपी को बताया कि उसकी बेटी प्रियंका की शादी 18 फरवरी 2018 को सिरसली गांव निवासी संदीप के साथ हुई । उसने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वे दहेज में बाइक की मांग कर रहे है। वह चार बेटियों की शादी कर चुका है, एक बेटी शादी योग्य है। उसके पास दहेज में देने के लिए कुछ नहीं है। 13 जून की रात ससुराल वालों ने प्रियंका को फांसी लगाकर मारने का प्रयास कया। शोर शराबा होने पर पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई थी। अब बेटी पिता के पास ही रह रही थी। उसने बालैनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बना रही है। थानाध्यक्ष ने पीड़ित को धमका कर थाने से भगा दिया। उसने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं की तो वह सोमवार से डीएम आवास के बाहर धूप में भूखहड़ताल पर बैठ जाएगा। एसपी जयप्रकाश ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें