फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर छह दिन तक किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र एक गांव में छह दिन पहले शौच करने गई किशोरी का दो युवक अपहरण कर ले गए। मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में नलकूप पर बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। किसी तरह किशोरी बंधन मुक्त होकर बुढ़ाना कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बुढ़ाना पुलिस ने किशोरी को दोघट थाने भेज दिया। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है।
दोघट थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि 17 जून की शाम वह जंगल में शौच करने गई । इसी दौरान दो युवक उसका अपहरण कर ले गए। उसने मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक गांव में ले जाकर नलकूप में बंधक बनाकर रखा। एक युवक ने छह दिन तक उसके साथ रेप किया। शनिवार को वह किसी तरह बंधन मुक्त होकर बुढ़ाना कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने दोघट थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई । बुढ़ाना पुलिस ने दोघट थाने पर सूचना दी। दोघट पुलिस किशोरी को थाने ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। किशोरी के परिजन भी थाने पहुंच गए। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को लेकर गया युवक
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव निवासी युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। किशोरी के भाई ने थाने पर युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें