दाहा गांव के पप्पन हत्याकांड में फरार आरोपी हाशिम को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसको लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। तीन हत्यारोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
दाहा गांव में 25 मई को लड़की से छेड़छाड़ को लेकर पप्पन पुत्र यासीन की धारदार हथियारों से काट कर हत्या की। इस हमले में मित्तल, फारूख, आजाद भी घायल हो गए थे। इनका मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के पिता यासीन ने यूसुफ, राशिद, हाशिम, कासिम, इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में अब हाशिम फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मृतक के परिजनों ने शेष आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया।