लूंब गांव में दो दिन पहले रोडवेज बस के चालक पर जानलेवा हमले के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।
लूंब गांव में दो दिन पहले रोडवेज बस चालक पप्पू पुत्र केशव राज पर जानलेवा हमला किया । इसमें वह घायल हो गया था। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक के भाई मुकेश ने मंगलवार को छपरौली थाने में सुरेश पुत्र श्याम लाल, आरिस पुत्र कृष्ण और कमल पुत्र सुरेश निवासी लूंब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि घायल की भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।