बड़ौत (बागपत)।
काम पर न जाने से आक्रोशित कुछ युवकों ने मीरापुर रजबाहे पर खड़े मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमेें कई मजदूर घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले।
शुक्रवार को सुबह के समय कोतवाली क्षेत्र के कुछ युवक मीरापुर रजबाहे पर खड़े मजदूरों के पास पहुंचे और उन्हें मकान निर्माण के लिए मजदूरी करने गांव ले जाने की बात कही। इस पर मजदूरों ने गांव जाने से मना कर दिया। इससे आक्रोशित युवकों ने मजदूरों पर बेल्टों और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। युवकों ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वहां पर भारी भीड़ हो गई। मारपीट में कई मजदूर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची मारपीट करने वाले युवक और मजदूर भाग गए। इस दौरान जब पुलिस ने मजदूरों से बातचीत की तो उनका कहना था कि इस मामले में उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी है, क्योंकि मजदूरी से ही उनका परिवार चलता है। यदि वे पुलिस कार्रवाई में लगे तो उनकी रोजी रोटी प्रभावित होगी।