फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली रोड स्थित कृष्णा नगर में मंगलवार की रात घर में घुसकर दो लोगों ने दंपत्ति पर सरियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। वहीं दूसरे पक्ष के घायल युवक पर एक तमंचा भी पुलिस को मिला था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर निवासी काला पुत्र हरिओम, भूरा उर्फ शुभम पुत्र जगमाल ने गत मंगलवार की रात विपिन पुत्र ब्रहम सिंह के घर में घुसकर सरियों से मारपीट की थी, जिसमें विपिन व उसकी पत्नी गीता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल दंपत्ति को सीएचसी में भर्ती कराया था। पुलिस ने घायल विपिन से तमंचा भी बरामद किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें