फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा करंट, उपकरण फुंके, कई झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में एचटी का तार एलटी लाइन पर गिरने से आधा दर्जन से अधिक घरों में करंट दौड़ गया, इसमें कई लोग झुलस भी गए। घरों में लगे लाखों रुपये की कीमत के विद्युत उपकरण फुंक गए। नाराज लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कान्हड़ गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार काफी समय से जर्जर बने हैं। हाईटेंशन लाइन का तार ग्रामीणों के घरों तक जा रही एलटी लाइन पर गिर गया। इससे करंट घरों में उतर गया। करंट की चपेट में सोनिया, कविता,जम्मो, ममता, रूपा, मंजीत, टीटू, राहुल झुलस गए। पीड़ितों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया । वहीं घरों में लगे दर्जनों सबमर्सेबिल की मोटर, कुट्टी काटने की मशीन पर लगी दर्जनों मोटर, दो दर्जन से अधिक रंगीन टीवी, एलसीडी, इन्वर्टर, चार्जर, केबिल, फ्रिज और चार लाख रुपये की कीमत के विद्युत उपकरण फुंक गए। नाराज लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर चेतावनी दी यदि शीघ्र ही जर्जर लाइन न बदलवाई और ग्रामीणों को नुकसान की रकम न दिलवाई निगम के खिलाफ धरना शुरू होगा। इनमें राजकुमार अहलावत, श्यामसिंह, सतेंद्र, रामदिया, हरिओम, टीटू, पप्पू, कल्लू, आसे, बुद्धू, राजवीर, सुनील, रामचंद्र आदि मौजूद थे।

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
छपरौली। छपरौली पुलिस ने शुक्रवार को त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा पकड़ा गया आरोपी प्रवीन निवासी तुगाना है। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें