फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ी प्रधान के भतीजे की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते सलावतपुर खेड़ी गांव के प्रधान के चचेरे भाई के घर पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें प्रधान के भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग घायल हुए। तनाव के चलते गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी।
सलावतपुर खेड़ी के प्रधान अमरदीप सिंह का कहना है कि पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उनसे चुनावी रंजिश रखता है। रास्ते के निर्माण को लेकर भी विवाद चल रहा है। रविवार को पड़ोस में एक बच्चे का कुआं पूजन चल रहा था। परिवार के अधिकतर सदस्य इसमें गए थे। उनके चचेरे भाई हरेंद्र सिंह का बेटा पवन (24) गेट पर बैठा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पूर्व प्रधान राजेंद्र परिवार के लोगों के साथ हरेंद्र के घर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। सबसे पहले पवन को निशाना बनाया। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे चाचा धर्मवीर, चचेरे भाई प्रवीण और सोनू पर भी गोलियां चलाईं। इसमें वे भी घायल हो गए। फायरिंग के दौरान मकान में बंधे बैल को भी एक गोली लगी।
विज्ञापन

घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया। एएसपी अजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन और खेकड़ा, चांदीनगर थाने की पुलिस मौके पहुंची। मौका मुआयना कर पीड़ित परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मृतक पवन की मां नीरज स्वास्थ्य विभाग में आशा है। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी
12 लोगों पर केसदर्ज, पूर्व प्रधान समेत तीन लोग हिरासत में
बागपत। सलावतपुर खेड़ी के प्रधान के परिवार पर फायरिंग कर भतीजे की हत्या करने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित पक्ष की ओर से पूर्व प्रधान राजेंद्र, उसके बेटे मनोज, प्रमोद के अलावा डब्बू, विशाल, काले, संदीप, अंकित, विरेंद्र, जगदीश संतुल और बब्बू के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है। पुलिस ने बताया 12 बोर के छह खोखे मौके से बरामद किए। इसके अलावा आठ जिंदा कारतूस भी मिले हैं। 15 बोर के तीन खोखे मिले हैं।
विज्ञापन

क्यों खून से लाल हुआ सलावतपुर खेड़ी
सलावतपुर खेड़ी गांव में वर्तमान प्रधान अमरदीप और पूर्व प्रधान राजेंद्र के बीच चुनाव की रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी हो चुकी है। वर्तमान प्रधान का आरोप है कि आरोपी कई बार उनके साथ झगड़ा कर चुके हैं। उधर, गांव में शिव मंदिर से सरकारी अस्पताल तक जिला पंचायत की ओर से रास्ता बनाया जा रहा है। इस पर पूर्व प्रधान विरोध कर रहे थे। सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम और पुलिस ने वहां पर पहुंचकर रास्ते का निर्माण करा दिया था। तभी से आरोपी उनके परिवार को भुगतने की धमकी दे रहा था। पुलिस को भी इसकी शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें