धामपुर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
धामपुुुुर (बिजनौर)। शुगर मिल रोड पर मजार के पास एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर पर युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रविवार सवेरे शुगर मिल रोड पर मजार के पास एक रक्तरंजित शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कराई। फूल बाग कालोनी निवासी शैंकी (27 ) पुत्र रामकिशोर वर्मा के रूप में युवक की पहचान हुई। परिजनों के अनुसार वह शनिवार शाम से वह घर से लापता था। सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। घरवालों ने बेटे के रक्तरंजित शव देकर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक का परिवार मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करता है। उधर, कोतवाल संजय प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा लगता है। घरवालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।