फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को जान से मारने की कोशिश की, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर एक गर्भवती महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। सूचना पर जब उसके मायके वाले वहां पहुंचे और किसी तरह उसे बचाकर यहां ले आये। उसने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मेहरूनिशा शामली जनपद की रहने वाली है। उसका निकाह सात माह पूर्व नगर के एक युवक के साथ हुआ । अब वह चार माह की गर्भवती भी है। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने मेहरूनिशा से अपने घर से बाइक लेकर आने की मांग की। पहले तो वह अपने ससुराल वालों की मांग को ठुकराती रही, लेकिन रविवार को उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर यातनाएं दी और उसे गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। चीख सुनकर मोहल्लेवासियों ने उसे बचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। बाद में उसके मायके वालों ने इस संबंध में पति, देवर, जेठ व अन्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा अभी इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें