बड़ौत (बागपत)।
हिंदू वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी के हमले में शामिल मुख्य आरोपी का पुलिस ने न्यायालय से चार घंटे का रिमांड लेकर पूछताछ की और वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2019 मेें एकता मार्केट में हिंदू वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी पर दस लोगों ने कातिलाना हमला किया और गोली चलाई। चौधरी ने सात को नामजद और चार के अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मुकीम, साहिल और उस्मान को जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ 21 फरवरी को न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया । कोतवाल संजीव ने बताया कि बुधवार को न्यायालय से आसिफ का चार घंटे का रिमांड लेकर पूछताछ की और घटना में प्रयुक्त तमंचा, उसकी निशानदेही पर बरामद किया। अभी तक इस घटना में सात लोग अभी फरार हैं, उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।