गाजियाबाद जनपद के लोनी से ट्रक लूट की सूचना पर पुलिस ने चमरावल रोड पर नाकाबंदी कर चेकिंग की, लेकिन बाद में मामला झूठा निकला। पुलिस के अनुसार फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने ट्रक को ले गए थे।
कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह को बुधवार की शाम सूचना मिली की कि गाजियाबाद जनपद के लोनी से कुछ बदमाश ट्रक लूट कर भाग रहे हैं और वे चमरावल रोड होते बागपत की तरफ आ रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ चमरावल रोड पर महिला थाने के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। बाद में पता चला कि ट्रक फाइनेंस पर लिया है। किस्त जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ट्रक को ले गए। कोतवाली ने बताया कि गाजियाबाद जनपद के पावी गांव निवासी विपिन मित्तल ने फाइनेंस पर ट्रक लिया । ट्रक को बरामद कर लिया गया है। जांच की जा रही है। लूट की सूचना झूठी है।