फैजपुर निनाना गांव के जंगल में खेत की डोल को लेकर तीन लोगों ने युवक पर हमला किया। इस दौरान गला दबाकर मारने की कोशिश की। अन्य किसानों ने उसे बचाया। घायल ने तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
फैजपुर निनाना गांव निवासी रविकांत भारद्वाज पुत्र राममेहर ने बताया कि खेत की डोल को लेकर खेत के पड़ोसी से विवाद चल रहा है। रविवार को वह खेत में देवता पर दीया जलाने गया। इसी समय तीन लोग वहां पहुंचे और गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। शोर शराबा सुनकर अन्य खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे बचाया। घायल ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। खेत की डोल को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा चल रहा है।
महिलाओं से करते है अभद्रता
बागपत। गायत्री पुरम कॉलोनी निवासी फिरोज ने बताया कि तीन दिन से लगाकर तीन-चार युवक घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं। उन्हें कई बार समझाया भी गया, लेकिन वे नहीं मान रहे। उसने पुलिस से शिकायत की है।