पुलिस लाइन की जमीन के ठेके के रुपये को लेकर दो ठेकेदारों में मारपीट हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस लाइन की 250 बीघा कृषि भूमि को निवाड़ा गांव निवासी मुकेश उर्फ भूरा ने 55 सौ रुपये प्रति बीघा के हिसाब से ठेके पर ले रखी है। मुकेश ने बताया कि उसने गांव के विनोद को 50 बीघा, कृष्ण को, परसा, पवन को 10-10 बीघा, सफायत अली को नौ बीघा समेत अन्य किसानों को 61 रुपये प्रति बीघा से जमीन ठेके पर दी है। सफायत अली ने पिछले से दो साल से ठेके के रुपये नहीं दिए। उस पर 38 हजार रुपये बकाया है। ठेके के रुपयों को लेकर दोनों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन की जमीन के ठेके को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के लोगों का शांति भंग में चालान होगा।