फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बाद बुलाई पुलिस, डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाती रही पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिला अस्पताल में करीब तीन घंटे तक हंगामे की स्थिति बनीं रही। वारदात रात करीब एक बजे हुई, जबकि पुलिस को सूचना सुबह सवा चार बजे दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया था, लेकिन दोनों मौका पाकर भाग खड़े हुए। लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़ा। स्वास्थ्य विभाग में लखनऊ तक हड़कंप मचा है। डॉक्टरों का कहना है कि डायल 100 का नंबर नहीं मिल रहा था, जिस कारण सूचना देने में देरी हुई।
विज्ञापन

पीड़ित और डॉक्टरों ने बताया कि वारदात रात करीब एक बजे अंजाम दी गई। पीड़ित परिवार के सदस्य इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे तो पीड़ित अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी और रो रही थी। दोनों पीड़ित परिवार के लोगों को देखकर भाग निकले, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने इमरजेंसी में दबोच लिया। वारदात के करीब तीन घंटे बाद तक यानि सवा चार बजे तक सामूहिक दुष्कर्म को लेकर हंगामा होता रहा। आरोपियों ने पीड़ित को मनाने का भी प्रयास किया, लेकिन पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई। ड्यूटी पर तैनात डॉ. भूपेंद्र कुमार ने पहले सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा को जानकारी दी। डॉ. भूपेंद्र का कहना है कि उन्होंने डायल 100 पर सूचना दी, पहले संपर्क नहीं हुआ, लेकिन दोबारा संपर्क करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पहुंचे और पीड़ित से प्रकरण की जानकारी ली।

इस तरह रची गई सामूहिक दुष्कर्म की साजिश
बागपत। ड्यूटी पर तैनात रहे डॉ. भूपेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने साढ़े दस बजे के लगभग छात्रा को जरनल वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कह दिया। इसके कागज भी तैयार कराए, लेकिन वार्ड ब्वाय ने छात्रा को शिफ्ट नहीं किया। छात्रा को अपने गांव की और रिश्ते का हवाला देकर शिफ्ट नहीं किया था। इमरजेंसी वार्ड में बड़ौत का एक मरीज और भर्ती किया, मरीज को सांस लेने में परेशानी थी। आरोपी यतेंद्र शर्मा और दिलशाद ने मरीज को भांप दिलाने के बहाने इमरजेंसी भेजा। पीड़ित की बहन चाय लेने चली गई। इसी बीच दोनों आरोपियों ने ग्लूकोज में नशीला इंजेक्शन दिया, इससे छात्रा बेहोश हो गई। आरोपियों ने नशे की हालत में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें