फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में गाय का शव दफनाने पर बना तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव में गाय को कब्रिस्तान में दफनाने की सूचना से हिंदू संगठनों लोगों ने जमकर हंगामा किया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया और गाय को कब्रिस्तान से निकालकर दूसरी जगह पर दफना दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव में सोमवार को असामाजिक तत्व ने मृत गाय को कब्रिस्तान में दफना दिया। मामले की सूचना हिंदू संगठन के लोगों तक पहुंची तो आक्रोश व्याप्त हो गया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। भारी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कब्रिस्तान पहुंचे। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गाय की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। गांव के शव को अनजाने में कब्रिस्तान में दफना दिया । पुलिस ने गाय के शव को कब्रिस्तान से निकालकर किसी अन्य जगह पर दफनाया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि जानकारी के अभाव में गाय को कब्रिस्तान में दफनाया। जिसे निकालकर दूसरी जगह पर दफनाया गया। वही गांव के लोगों को भी समझा बूझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें