बागपत। मोहल्ला व्यापारियान में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चले। एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की। झगड़े में दोनों पक्षों के महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
मोहल्ला व्यापारियान बागपत में आरिफ पुत्र झाम और सितारा पत्नी मुस्कीम पक्ष के बीच शुक्रवार की रात में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया और लाठी-डंडे चलने लगे। सितारा पक्ष की तरफ से तमंचे से फायरिंग भी की। झगड़े में एक पक्ष की सितारा और नवाब, दूसरे पक्ष के अरबाज और आरिफ घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में आरिफ ने नवाब उर्फ अब्बू पुत्र झगड़ा, शाद और नौसी पुत्र नवाब, राजा पुत्र गुद्दड, वसीम और कोका पुत्र बड़ा, दूसरे पक्ष की सितारा ने शोएब पुत्र अफाक, अरबाज और आरिफ पुत्र ईनाम, चांद पुत्र हाजी इकबाल, फैजान पुत्र अनवर के खिलाफ कोतवाली मेें रिपोर्ट दर्ज कराई।