फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विजय नगर मेें महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच-छह लोगों ने घर मेें घुसकर लोहे की छड़ों और तमंचों की बटों से हमला किया, इसमें तीन लोग घायल हो गए जबकि हमलावर पक्ष का एक युवक भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शमशाद पुत्र अली हसन निवासी विजय नगर की एक महिला के साथ मोहल्ले के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की । उन्होंने विरोध किया तो आरोपी युवक कई लोगों के साथ उनके घर में घुस गया और लोहे की छड़ों और तमंचों की बटों से हमला कर दिया। इसमें शमशाद, इरशाद, आरिफ पुत्र अली हसन निवासी विजयनगर घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष का दिलशाद भी घायल हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। उन्होंने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें