गाधी-सूजरा मार्ग पर छोटा हाथी गाड़ी में किसान का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। किसान की गर्दन पर निशान भी मिले हैं। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
गाधी गांव निवासी अवधेश शर्मा (38) पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल किसान था। वह शुक्रवार की सांय तीन बजे छोटा हाथी गाड़ी लेकर गठिना गांव स्थित सहकारी समिति में खाद लेने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार की सुबह सात बजे गाधी-सूजरा मार्ग पर गाड़ी में अर्द्धनग्न अवस्था मेें किसान का शव मिला। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की गर्दन में निशान मिले हैं। परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताकर कोतवाली में तहरीर दी। मृतक के भाई आदेश ने बताया कि वे दो भाई हैं। दोनों भाइयों के हिस्से में पांच-पांच बीघा जमीन आती है। मृतक खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके दो बेटियां हैं। बेटा कोई नहीं है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं हैं। उसके भाई की गला दबाकर हत्या की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चलेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी।
पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
बागपत। किसान अवधेश की हत्या के बाद पत्नी गीता और बेटी चंचल एवं प्रियंका का रो-रो का बुरा हाल है। परिवार के महिलाएं उनका ढांढस बंधा रही है। पत्नी बार-बार बेहोश होकर गिर रही है।
नजदीकियों पर ही हत्या का शव
बागपत। किसान की हत्या के मामले में पुलिस के शव की सुई नजदीकी पर घूम रही है। पुलिस ने बताया कि उसकी हत्या में किसी परिचित का हाथ हो सका है। हत्या करने के बाद शव को गाड़ी में सीट के आगे फेंका है। किसान के शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या कहीं ओर की है और शव को गाड़ी में फेंका है।