बागपत। मीतली गांव निवासी सहदेव सिंह पुत्र सोहन पाल सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा सरकारी धन के दुरुपयोग करके 1.49 लाख रुपये का गबन किया है। यह खुलासा जिला पंचायत राज अधिकारी बागपत के कार्यालय से मांगी सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत हुआ। मुख्य विकास अधिकारी बागपत से शिकायत की । इसके बाद ग्राम प्रधान और सचिव उनसे रंजिश रखने लगे हैं। उन्होंने एसपी से सुरक्षा की मांग की है।
हादसे में युवक घायल
बागपत। गौना गांव निवासी अब्दुल मलिक और नफसन बाइक पर कपड़ा बेचता है। शनिवार की सुबह खेेड़की के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक लापता
बागपत। माता कॉलोनी निवासी निजामुद्दीन का 19 वर्षीय बेटा वाजिद संदिग्ध परिस्थितियों मेें लापता हो गया। 21 मई को वह घर से बाजार में सामान लेने गया , लेकिन वापस नहीं लौटा। पिता ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वारंटी को पकड़ा
बागपत। पुलिस ने काठा निवासी अजेंद्र प्रधान को गिरफ्तार किया है। वह काफी दिन से मारपीट के मामले में तारीख पर कोर्ट में नहीं पहुंच रहा था। कुठ दिन पहले न्यायालय ने अजेंद्र के वारंट जारी किए थे। वह नीटू हत्याकांड का गवाह भी है।