फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया रिहर्सल, पुलिस कर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए पुलिस ने रिहर्सल किया। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विजय कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने साफ चेताया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिसकर्मी जिम्मेदारी से ड्यूटी करें।
विज्ञापन

रविवार को मवी कलां के निकट खेकड़ा स्टेडियम में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विजय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन प्रशांत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रेंज राम कुमार वर्मा, जिला अधिकारी बागपत ऋषिरेंद्र और पुलिस अधीक्षक बागपत जयप्रकाश ने सभा स्थल पहुंचकर पीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। ड्यूटी का रिहर्सल कराया। अधिकारियों ने हेलीपेड, मंच का भी निरीक्षण किया। किसी पुलिस अधिकारी की कहां ड्यूटी होगी, इसके बारे में बताया। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विजय कुमार ने बताया कि पीएम की सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद कर ली गई है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को रविवार की सुबह आठ बजे तक हर हाल में सभा स्थल पर पहुंचना होगा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी ड्यूटी करेंगे। आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।

पीएम की सुरक्षा करेंगे तीन हजार पुलिस कर्मी
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तीन हजार पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। सभा स्थल पर 10 आईपीएस अधिकारी, 20 एएसपी, 51 सीओ, 300 दरोगा, 70 इंस्पेक्टर, 10 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल मोर्चा संभालेंगे। इनके अलावा एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड एवं बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहेगा। मेरठ, बरेली, आगरा, झांसी समेत अन्य जोन से पुलिस फोर्स खेकड़ा भेजी गई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी कार्ड दे दिए गए हैं। जिनको ड्यूटी कार्ड नहीं मिले है, वे सभा स्थल पर आठ बजे पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं। बिना चेकिंग के किसी को भी सभा स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा को नौ पार्किंग स्थल बनाए
बागपत। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ नौ पार्किंग प्वाइंट बनाए हैं। खेकड़ा स्टेडियम के पीछे वीआईपी एवं मीडिया के लिए पार्किंग स्थल बनाया है। बागपत की तरफ से जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मवी कलां गांव के पास पार्किंग बनाई है। खेकड़ा क्षेत्र आने वाले लोगों के लिए तहसील के पास पार्किंग स्थल बनाया है। गाजियाबाद की तरफ से आने वाले लोगों के लिए कृषि अनुसंधान केंद्र खेकड़ा में पार्किंग की व्यवस्था की। इनके अलावा अन्य कई जगह पार्किंग बनाई है।

एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित होंगे वाहन
बागपत। खेकड़ा में प्रधानमंत्री की सभा के दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आने-जाने वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। मवी कलां गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर किसी वाहन को चढ़ने या उतरने नहीं दिया जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। कोई रूट डायवर्ट नहीं किया है। यातायात पुलिस कर्मी जगह-जगह ट्रैफिक की व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें