फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मोड़ पर दंपति से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल-लोनी मार्ग पर बुधवार को शाम के समय दंपति से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो हजार रुपये नगद और कुंडल लूट लिए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना लोनी के गांव बेहटा हाजीपुर निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी कमलेश के साथ ढ़िकौली गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। बुधवार शाम करीब पांच बजे बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही तिगरी मोड़ से थोड़ा आगे बंद पड़े भट्ठे के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर सुरेंद्र से दो हजार रुपये और कमलेश से सोने के कुंडल लूट लिए। जाते समय बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दंपति ने पुलिस को शिकायत की। उधर, रटौल चौकी इंचार्ज रणधीर सिंह का कहना है कि दंपति से लूट का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें