बड़ौत (बागपत)।
खामपुर गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे को उठाकर ले जाते समय लोगों के शोर मचाने पर बच्चे को छोड़कर भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने युवक को दबोच कर पीटा। बाद कोतवाली में पुलिस को सौंपा।
खामपुर गांव में पांच वर्षीय देव को गांव का ही प्रताप नामक युवक उठाकर भागने लगा। ग्रामीणों ने जब उसे देख लिया तो वे उसके पीछे दौड़ पड़े तो वह बच्चे को छोड़कर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। बाद में पकड़कर कोतवाली ले गए और पुलिस को सौंपा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है, अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।