खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम फखरपुर के ग्रामीण पंडित शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में खेकड़ा तहसील में पहुंचे। एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को दिए ज्ञापन में कहा दो माह पहले गांव के शिव मंदिर के मामले को लेकर पुलिस ने बेवजह उनके खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की। जबकि वहां पर इस तरह का कोई मामला नहीं है। वह किसी भी तरह का विवाद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी से सभी लोगों की मुचलका पाबंद की कार्रवाई को निरस्त कराने की मांग की। इस दौरान पंडित शिवकुमार शर्मा, बिजेपाल, राकेश कुमार, दिनेश, हरेंद्र, अनिल, सतेंद्र, चंदर, सुखबीर आदि मौजूद रहे।