फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्यशैली को लेकर व्यापारियों की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कार्यशैली को लेकर व्यापारियों की बैठक आज
विज्ञापन


बागपत। एसपी दफ्तर के पास मोबाइल शोरूम में हुई 50 लाख रुपये के सामान की चोरी की वारदात का पुलिस अफसर अपने खुद के मांगे गए निर्धारित समय में खुलासा नहीं कर सकी। इससे व्यापारियों में रोष है। हालांकि व्यापारियों के बीच सीओ ने पहुंचकर केस का जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया। मंगलवार को व्यापारियों की मीटिंग होगी।
विज्ञापन

शहर के होली चौक के पास स्थित मोबाइल शोरूम से शुक्रवार की रात में कुंबल कर 50 लाख रुपये के सामान की चोरी की थी। इसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया था। पुलिस अफसरों ने केस के खुलासे के लिए दो दिन का समय मांगा था। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार खोल दिया था। सोमवार शाम पुलिस द्वारा मांगा गया समय पूरा हो गया है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सीओ दिलीप सिंह ने उनके बीच पहुंचकर केस का जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया। उधर, व्यापारियों ने कहा पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा ने कहा मंगलवार सुबह इसको लेकर बैठक होगी। इसमें ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें