सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू शारदा नगर निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोस में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति पर उसकी 12 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
न्यू शारदा नगर निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उसके पड़ोस में ही किराए के कमरे में सतीश किराए पर रहता है। 29 जुलाई को उसने बहाने से उसकी 12 साल की बेटी को बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उसकी बेटी ने उसकी जानकारी उसे दी। इस मामले में सतीश के खिलाफ सदर कोतवाली में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।